
कोरबा(आई.बी.एन -24) पोड़ी उपरोड़ा में बीते मंगलवार को ग्राम पंचायत लेपरा के आश्रित मोहल्ला रावण भाठा में ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सरपंच और प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना पर चर्चा की।
पंचायत प्रतिनिधियों ने आवास योजना के हिताधिकारियों से कहा कि जिनका आवास कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है या अधूरा है, उसे जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है। सरपंच कु. चंद्रकला पोर्ते ने आवास योजना के हितग्राहियों से अपील की कि वे अपने आवास को पूरा करने की जिम्मेदारी लें।
ग्राम सभा में सरपंच कु. चंद्रकला पोर्ते, सचिव कन्हैया कंवर, पंच गण और आवास योजना के हितग्राही उपस्थित थे। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्रदान कर लोगों को जागरूक किया गया।