क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

केंद्रीय रेशम बोर्ड पाली ने 48 वर्षों से कायम रखी पहचान, उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान।

{केंद्रीय रेशम बोर्ड फाइल फोटो पाली)

पाली (आई.बी.एन -24)विकासखंड मुख्यालय में 48 वर्ष पूर्व स्थापित केंद्रीय रेशम बोर्ड इकाई पाली ने इतने लंबे समय में भी बदलते दौर और आधुनिकता के बीच अपनी विशिष्ट पहचान कायम रखी है. हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में संस्था को सम्मानित कर पुरस्कार से नवाजा गया है.
केंद्रीय रेशम बोर्ड वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित 76 में स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय रेशम बोर्ड के पुरस्कार योजना के अंतर्गत श्रेष्ठ संस्थान, श्रेष्ठ वैज्ञानिक एवं श्रेष्ठ तकनीक सहायक पुरस्कार बाबू राजेंद्र प्रसाद अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय बेंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदान किया गया. कार्यक्रम मुख्य अतिथि श्रीमती पद्मिनी सिंगला संयुक्त सचिव (रेशम) भारत सरकार उपाध्यक्ष केंद्रीय रेशम बोर्ड के करकमलों पुरस्कार वितरण किया गया. इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए केंद्र एवं राज्य सरकार के वैज्ञानिक, अधिकारी, विशेषज्ञ बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित थे. श्रेष्ठ तकनीकी सहायक पुरस्कार के 13 संवर्गों में से उष्णकटिबंधीय तसर रेशम कीट बीज उत्पादन संवर्ग के अंतर्गत पूरे भारत के तसर बीज उत्पादन केंद्रों में से बुनियादी बीज प्रगुणन एवं प्रशिक्षण केंद्र केंद्रीय रेशम बोर्ड पाली जिला कोरबा के रमेश कुमार पटेल वरिष्ठ तकनीकी सहायक को श्रेष्ठ तकनीकी सहायक पुरस्कार से सम्मानित किया गया. श्री पटेल की अनुपस्थिति में य़ह पुरस्कार केंद्र प्रभारी डॉ विनोद सिंह वैज्ञानिक (डी)को प्रदान किया गया.
श्री पटेल ने बढ़ाया केंद्रीय रेशम केंद्र पाली का मान।

केंद्रीय रेशम बोर्ड पाली अपनी स्थापना के गोल्डन जुबली वर्ष की ओर अग्रसर है. इसके 48 वर्षों की स्थापना में यह राष्ट्रीय पुरस्कार किसी तकनीकी कर्मचारियों को पहली बार प्राप्त हुआ है.इसके अलावा राजभाषा हिंदी के अतिरिक्त कार्यभार के रूप में वर्ष 2020-21 एवं 2023-24 में गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग द्वारा 10 कार्मिकों तक श्रेणी वाले “क” क्षेत्र के कार्यालयों के लिए बुनियादी बीज प्रगुणन एवं प्रशिक्षण केंद्र केंद्रीय रेशम बोर्ड पाली को श्रेष्ठ निष्पादन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार एवं रमेश कुमार पटेल वरिष्ठ तकनीकी सहायक को उनके संगठन की राजभाषा नीति श्रेष्ठ निष्पादन में उत्कृष्ट कार्यो के लिए पुरस्कृत कर प्रशस्ति सम्मान पत्र प्रदान किया जा चुका है. दिनांक 13.11.24 को निदेशक बुनियादी तसर रेशम कीट संगठन बिलासपुर के द्वारा श्री पटेल को वर्ष 2024-25 में केंद्र के द्वारा लक्ष्य से 152% स्वास्थ्य डिंभ के तसर बीज उत्पादन में असाधारण योगदान के लिए भी सम्मान व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जा चुका है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!