क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

मेसर्स ए.सी. बी.(इंडिया) लिमिटेड,2×50 मेगावॉट ताप विद्युत् सयंत्र रतिजा के द्वारा वृक्षारोपण अभियान ” एक पेड़ माँ के नाम 2.0″ आयोजित किया गया।

चाकाबुड़ा (आई.बी.एन -24) मेसर्स ए.सी. बी.(इंडिया) लिमिटेड,2×50 मेगावॉट ताप विद्युत् सयंत्र रतिजा के द्वारा वृक्षारोपण अभियान ” एक पेड़ माँ के नाम 2.0″ आयोजित किया गया जिसमे ग्राम पंचायत रतिजा के ग्राम रनतराई प्राथमिक शाला के परिसर से पौधा रोपण कर शुभ आरम्भ किया गया था और लगभग 1500 पौधा रोपण के पश्चात ग्राम पंचायत रतिजा के स्कूल प्राथमिक शाला भवन परिसर तथा और चैनपुर पंचायत में पौधा रोपण कर मिशन को विराम दिया गया है, आने वाले वर्षों में पौधा रोपण जारी रहेगा। इस संबंध में रतिजा पॉवर सयंत्र के सयंत्र प्रमुख श्री एस.पी.पाण्डेय सर ने पौधा रोपण पर सन्देश दिया है कि “एक पेड़ माँ के नाम” एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। इस अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा। माँ और प्रकृति दोनों ही जीवन का मूल आधार हैं और इस पहल के माध्यम से हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। “एक पेड़ माँ के नाम” का हिस्सा बनें और अपनी माँ के लिए एक अविस्मरणीय स्मृति बनाने के लिए एक पेड़ लगाएँ ” कृपया अपना बहुमूल्य समय निकालकर इस नेक कार्य में सहयोग दें।
इस अभियान का प्रारंभ ग्राम रनतराई प्राथमिक शाला के परिसर में सयंत्र प्रमुख श्री एस.पी.पाण्डेय सर ने पौधा रोपण कर किया था, जिसमें सयंत्र से डी.एम. प्लांन्ट हेड श्री वीरेश तिवारी सर, सी.एंड आई. हेड सुरेंद्र यादव, सिविल इंजिनियर श्री दीपक हुड्डा सर, पर्यावरण अभियंता श्री प्रभात कुमार साही, पर्यावरण अधिकारी श्री गोपाल दुबे और श्री कुन्दन सिंह मरकाम और प्राथमिक शाला रनतराई से प्रधान पाठक श्री तिलक श्रीवास सर और अन्य शिक्षिका ने पौधा रोपण किया। ग्राम पंचायत रतिजा के स्कूल प्राथमिक शाला भवन परिसर में पौधा रोपण के समापन में सयंत्र प्रमुख श्री एस.पी.पाण्डेय सर ने पौधा रोपण कर किया साथ ही प्राथमिक शाला रतिजा और पंचायत से सच्चिदानंद राठौर प्रधान पाठक मा.शा.रतिजा,अमर सिंह पैकरा शिक्षक ,रूपसिंह कंवर सहा.शिक्षक,रंजीतसिंह निर्मलकर अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति मा.शा.रतिजा ,दीपक कुमार कंवर शामिल रहे है। मेसर्स ए.सी. बी.(इंडिया) लिमिटेड,2×50 मेगावॉट से मानव संसाधन विभाग से श्री रमेश राठौर और रतिजा कोल् वाशरी से श्री अजय कुमार देवांगन और जुल्फिकार सर का योगदान रहा है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!