
पाली (आई.बी.एन- 24) कोरबा जिला अंतर्गत विकासखंड पाली के अधीन ग्राम पंचायत शिवपुर में मनरेगा कार्य में भारी मात्रा में फर्जीवाड़ा रोजगार सहायक राजकुमार कैवर्त के द्वारा किया गया है जिसका शिकायत हितग्राही ने पंचायत में किया पर आज पर्यंत तक उसमें कोई कार्यवाही नहीं हुआ अब जिस पर हितग्राही अब आगे कार्यवाही के लिए पत्र देने की बात कही और ऑनलाइन में स्पष्ट नजर आ रहा की बिना कार्य किए फर्जी बिल लगाकर वेंडर को पेमेंट 04/05/2024 को किया गया है, मामला यह है कि हितग्राही कृष्ण मरावी/संतराम मरावी के नाम से मवेशी आश्रय शेड निर्माण कार्य के लिए राशि स्वीकृत हुआ था, इस राशि का तो आहरण तो रोजगार सहायक राजकुमार कैवर्त ने कर लिया पर निर्माण के नाम पर लीपापोती करके कागजों पर ही निर्माण हुआ वास्तविक में ऐसा कोई कार्य हुआ ही नहीं, प्रशासनिक उदासीनता एवं बिना मॉनिटरिंग के यह कार्य संभव है।
ऐसे ही अनेकों कार्य में रोजगार सहायक राजकुमार कैवर्त ने भरी मात्रा में भ्रष्टाचार किया है, कई ग्रामीण सामने नहीं आए लेकिन नाम नहीं छापने के शर्त में यह बात एक अन्य ग्रामीण ने बताया कि हमारे ग्राम पंचायत शिवपुर में मनरेगा कार्य में भारी भ्रष्टाचार हुआ है, सचिवों के हड़ताल के समय भी बिना पंचायत प्रस्ताव के रोजगार सहायक राजकुमार कैवर्त ने फर्जी प्रस्ताव के बलबूते तालाब का स्वीकृत कर खुद निर्माण कार्य चालू कर दिया इसमें भी फर्जी प्रस्ताव से यह कार्य स्वीकृत हुआ है भ्रष्टाचार के करामात पार कर चुके रोजगार सहायक राजकुमार कैवर्त शासन के राशि का खुलकर दुरपयोग किया जा रहा रकम का फर्जी आहरण कर अपनी जेब गरम कर रहा रोजगार सहायक राजकुमार कैवर्त ग्राम पंचायत शिवपुर के प्रभारी रोजगार सहायक है जो खुलकर शासकीय राशि का दुरुपयोग कर रहा है।
कार्यवाही के अभाव में रोजगार सहायक का हौसला बुलंद है, रोजगार गारंटी के कार्य में फर्जी हाजरी लगाकर भी राशि का आहरण करता है फर्जी बिल बाउचर मस्टररोल का खेल लंबे समय से जारी है उच्च अधिकारियों के कार्यवाही के अभाव में यह कार्य संभव है पहले कांग्रेस शासन काल में जिस तरह भर्राशाही कार्य किया है उसी प्रकार भाजपा शासन में भी यह कार्य कर रहा है, क्या भाजपा शासन में प्रशानिक अधिकारी कार्यवाही नहीं करेंगे।

(1) वर्जन …….।
पूर्व सरपंच राजू जगत ने बताया कि मनरेगा में यह कार्य होता है और मुझे जानकारी नहीं है कि फर्जी बिल लगाकर रोजगार सहायक राजकुमार कैवर्त ने राशि आहरण किया है सत्यापन होने पर दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा यदि गलत आहरण किया है तो वित्तीय अनियमितता करने पर कार्यवाही होना चाहिए।
(2) वर्जन…..
रोजगार सहायक राजकुमार कैवर्त ने बताया कि वेंडर के खाते में राशि गया है, उनके द्वारा मुझे भुगतान नहीं किया गया है, मुझे अवगत नहीं किया था कि बिल लग रहा है।
ग्राम पंचायत शिवपुर में मनरेगा कार्य में रोजगार सहायक राजकुमार कैवर्त खुद बिल लगाता है, और खुद अवगत नहीं है जिससे साफ स्पष्ट है, कि इनके द्वारा जानबूझ कर ग्रामीणों को गुमराह कर अपने ही बयान में फंस गया है, खुद बिल लगाकर बोलता है कि मुझे अवगत नहीं है तो क्या, बिल का हाथ पैर होता है क्या..? जो खुद वेंडर के पास चला जाएगा।