पाली में बिजली गुल, नगरवासी परेशान: सुबह 7:30 बजे से बिजली नहीं, पानी की किल्लत।

कोरबा/पाली (आई.बी.एन -24) – पाली नगर में सुबह 7:30 बजे से विद्युत आपूर्ति बाधित है, जिससे नगरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली गुल होने से पेयजल और घरेलू उपयोग के लिए पानी की किल्लत हो गई है, और कई जरूरी काम अटक गए हैं।
नगरवासी विद्युत विभाग के कर्मचारियों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें बिजली गुल के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। खासकर छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। विद्युत आपूर्ति घंटों तक ठप रहने से दुकानदारों और छोटे व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
नगरवासियों का कहना है कि सर्दी के मौसम में इस तरह की लापरवाही से आम जनता को बेवजह परेशानी झेलनी पड़ रही है, तो गर्मी में हालात क्या होंगे? नगरवासियों में विद्युत की तकनीकी खराबी और फाल्ट को लेकर रोष व्याप्त है।