Uncategorized

भाजपा दीपका मंडल में युवा मोर्चा पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, वैभव शर्मा ने कहा- युवा मोर्चा के साथ बनाएंगे सरकार।

कोरबा (आई.बी.एन 24) भारतीय जनता पार्टी दीपका मंडल में जिला युवा मोर्चा पदाधिकारियों का भव्य स्वागत
भारतीय जनता पार्टी दीपका मंडल में भारतीय जनता पार्टी जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव शर्मा एवं जिला महामंत्री मोंटी पटेल के प्रथम आगमन पर विशाल बाइक रैली के साथ नगर भ्रमण किया गया तथा उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव शर्मा जी ने संबोधन में कहा कि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी के सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों में युवा मोर्चा के साथियों के सहयोग से नई ऊर्जा और नई ताकत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व खाद्य आयोग अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, रघुराज सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, नगर पालिका उपाध्यक्ष संगीता साहू, मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति, उपाध्यक्ष मनोज दुबे, मुकेश जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि सानिध्य सोलंकी एवं निलेश साहू, पूर्व जिला महामंत्री अनूप यादव, पार्षद अरुणेश तिवारी, राजेंद्र साहू विशेष आमंत्रित सदस्य,राधेश्याम सिंह, युवा पूर्व मंत्री मन्नू राठौर, मोर्चा अध्यक्ष पार्षद सुजीत सिंह, महामंत्री सौरभ गुरुद्वान, प्रशांत शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रभारी सत्यम यादव रहे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता एवं साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!