Uncategorized

पसान: होली पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पसान में शांति बैठक आयोजित।

पसान (आई.बी.एन -24) न्यूज एजेंसी। कोरबा होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और विधि-सम्मत ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना पसान में एक व्यापक शांति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में तहसीलदार महोदय, जनप्रतिनिधि, पंच-सरपंच, ग्राम कोटवार, गणमान्य नागरिक और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे ने उपस्थित नागरिकों को होली पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करने और अवैधानिक गतिविधियों से दूर रहने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में होलिका दहन, ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग, सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री प्रसारित न करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग करने की अपील की गई।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!