पाली (आई.बी.एन -24)पाली ब्लाक अंतर्गत दूरस्थ वनांचल छेत्र ग्राम पंचायत जेमरा- बगदरा में पटवारी हल्का नंबर 02 मंजीत लकड़ा अपने मुख्यालय में नहीं रहता,वर्तमान समय शिक्षा सत्र में बच्चों के माता- पिता को जाति निवास आय संबंधी कायों के लिये भटकना पड़ रहा है, इस समय खेती किसानी कार्य का समय है, किसान अपने- अपने कार्य को छोड़ पर आए दिन हल्का पटवारी के चक्कर काटते रहते हैं। पटवारी मंजीत लकड़ा के द्वारा बटांकन, जाति- निवास, फौती नामांतरण सीमांकन, आय व वंशवृक्ष में हस्ताक्षर करने के लिए पैसों की मांग की जाती है। नहीं देने पर कोई भी कार्य को पटवारी नही करता । पंचायत में शासन के निर्देशानुसार ग्राम सभा के अनुमोदन से जाति निवास बनाने का हुआ था । अनुमोदन किन्तु हल्का परवाटी द्वारा आवेदिका कांति कंवर को यह कहते हुए मना कर वावस भेज दिया, कि ग्राम सभा के अनुमोदन को नहीं मानूंगा , कांति कंवर के वंश वृक्ष को भी फाड़कर फेंक दिया गया।
इस हरकत से ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्यक्त है, तत्काल पटवारी पर कार्यवाही की मांग कर रहे। ग्रामीण अपने कार्य में उदाशीनता रवैवे से ग्रामीणों में काफी आक्रोशित हैं, पटवारी प्रतिदिन समय पर नहीं आता कभी आता है, तो कभी नही आता, मनमानी तरह की कार्य और कार्य में लापरवाही से ग्रामीण एवं ग्राम सरपंच ने मुख्यमंत्री जनदर्शन में पटवारी के खिलाफ शिकायत पत्र लिखा है ।