क्राइमछत्तीसगढ़राजनीतिस्वास्थय

पाली  : इंडियन पब्लिक स्कूल पाली ने मनाया ग्रीन डेय।

पाली  (आई.बी.एन -24)इंडियन पब्लिक स्कूल पाली में शनिवार को स्कूल के डायरेक्टर राकेश मिश्रा के मार्गदर्शन में प्रिंसिपल सुरेंद्र पधान, वाइस प्रिंसिपल विनोद शर्मा और स्कूल के सभी शिक्षकों के देख रेख में हरियाली दिवस (Green Day) और राखी बनवाने (Rakhi Making) का कार्यक्रम रखा गया था। राखी बनवाने कार्यक्रम में सभी छात्र और छात्राओं ने उमंग उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

उसके पश्चात हरियाली दिवस मनाते हुए एक रैली का कार्यक्रम रखा गया, यह रैली अटल चौक होते हुए बाजार बस्ती से गाँधी चौक होते हुए नगर भ्रमण की इस रैली में स्कूल के सभी बच्चे , प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और सभी शिक्षक शामिल थे। रैली के दौरान पाली में निवास करने वाले गणमान्य नागरिकों को एक पौधा माँ के नाम अभियान के तहत पौधा वितरण छात्रों के द्वारा किया गया । रैली के अंत में छात्राओं ने थाने में जाकर वहां के सभी स्टॉफ जो हमेशा दिन रात हमारी रक्षा करते है एवं शांति व्यवस्था बनाय रखते है, उनको भी पौधा वितरण किया। थाना में सभी बच्चों ने सभी कर्मचारियों के हाथों में अपने हाथों से बनाए गए राखी को पहनाते हुए सभी का मूंह मीठा कराते हुए रक्षा बंधन की शुभकामनाएं और बधाई दिया।

थाना स्टॉफ एवं नगर वासियो ने इंडियन पब्लिक स्कूल के बच्चों एवं स्कूल स्टॉफ की इस कार्यक्रम आयोजन का बहुत प्रशंसा किए और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करते रहने की सुझाव दिए।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!