क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

पाली : ग्राम पंचायत शिवपुर 3 साल से ग्राम सभा को गुमराह करने का आरोप, प्रस्ताव पास होने के बाद भी कुर्सी पर डटे शिवपुर के सचिव संतोष राव।

पाली (आई.बी.एन -24) ग्राम पंचायत शिवपुर के सचिव संतोष राव पर ग्राम सभा को गुमराह करने और मनमानी के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्राम सभा सदस्यों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सचिव ने 13 फरवरी 2023 को फूलवारीपारा स्कूल एवं 14 फरवरी 2023 को पंचायत भवन शिवपुर में हुई ग्राम सभा में लाउडस्पीकर से पात्र हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टे देने का ऐलान किया था। 3 साल बीत गए, लेकिन एक भी पट्टा नहीं बांटा गया। ग्रामीणों का कहना है कि पेसा क्षेत्र में ग्राम सभा सर्वोच्च है, मगर यहां सचिव और जनपद पंचायत पाली की तानाशाही चलती है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि ग्राम सभा में कई बार सचिव संतोष राव को हटाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो चुका है।

Oplus_131072

, फिर भी उन्हें हटाया नहीं जा रहा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सचिव के पीछे ठेकेदार लॉबी का हाथ है, इसीलिए जनपद पंचायत पाली कार्रवाई से बच रही है। 5 जून 2026 को हुई ग्राम सभा में एक बार फिर सचिव को अन्यत्र भेजने का आवेदन दिया गया और सभी सदस्यों ने मुहर लगाई। अब देखना यह है कि जिस सचिव पर गुमराह करने का आरोप है।

क्या वही सचिव अपने तबादले का प्रस्ताव खुद लिखेगा? इस मामले में सचिव संतोष राव और जनपद पंचायत पाली के सीईओ से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन जवाब नहीं मिला। पक्ष आने पर प्रकाशित किया जाएगा।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!