क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन ने किया प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार, राम कुमार यादव बने प्रदेश सचिव।

पाली/कोरबा (आई.बी.एन -24) सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन छत्तीसगढ़ ने संगठन विस्तार करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी में नई नियुक्ति की है। संगठन के निदेशक गणेश दास महंत ने पाली ब्लॉक के ग्राम पटपरा निवासी राम कुमार यादव को प्रदेश सचिव, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल छत्तीसगढ़ के पद पर मनोनीत किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

नियुक्ति पत्र क्रमांक SPF/2026/03052 के माध्यम से जारी आदेश में कहा गया है कि राम कुमार यादव संगठन के उद्देश्यों एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए प्रदेश में मीडिया को सशक्त बनाने में योगदान देंगे।

संगठन का उद्देश्य।
सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन की स्थापना देश में धर्म निरपेक्षता, भ्रष्टाचार, अफसरशाही और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए की गई है। संगठन का मुख्य उद्देश्य संवैधानिक लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत बनाना, गरीबी-बेरोजगारी के मुद्दों को उठाना और राष्ट्रीय एकता के लिए कार्य करना है। फाउंडेशन अमर शहीदों को अपना आदर्श मानकर ‘सशक्त मीडिया, समृद्ध भारत और भ्रष्टाचार मुक्त भारत’ के सपने को साकार करने हेतु प्रतिबद्ध है।

नव नियुक्त प्रदेश सचिव को मिली जिम्मेदारी
निदेशक गणेश दास महंत ने अपेक्षा जताई है कि राम कुमार यादव संगठन की कार्ययोजना का संचालन करेंगे और अधिक से अधिक सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत बनाएंगे। साथ ही पदाधिकारियों की नियुक्ति कर केंद्रीय कार्यालय को सूचित करेंगे।

राम कुमार यादव की नियुक्ति पर क्षेत्र के पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। नव नियुक्त प्रदेश सचिव ने कहा कि वे संगठन के सिद्धांतों पर चलते हुए पत्रकार हितों की रक्षा और समाज में फैली विसंगतियों के खिलाफ कलम चलाते रहेंगे।

नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि जिला पुलिस अधीक्षक कोरबा, कलेक्टर कोरबा, जिला जनसंपर्क अधिकारी एवं मुख्य जनसंपर्क अधिकारी छत्तीसगढ़ को सूचनार्थ प्रेषित की गई है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!