
रायपुर (आई.बी.एन -24) कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा तहसील अंतर्गत बिंझरा निवासी प्रियेश दुबे को सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन छत्तीसगढ़ ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के पद पर नियुक्त किया है। संस्था के निदेशक गणेश दास महंत द्वारा 6 जून 2026 को जारी नियुक्ति पत्र क्रमांक SPF/2026/02999 के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। नियुक्ति पत्र में उल्लेख है कि सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन की स्थापना धर्म निरपेक्षता, कुरीतियों, जातिवाद, भ्रष्टाचार और अफसरशाही के खिलाफ मीडिया को सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई है। संगठन का मुख्य लक्ष्य भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण और संवैधानिक नीतियों का अनुसरण करते हुए मजबूत मीडिया तैयार करना है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने विश्वास जताया है कि प्रियेश दुबे संगठन के उद्देश्यों के प्रति संकल्पित होकर काम करेंगे और पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को नई मजबूती देंगे। इस नियुक्ति की प्रतिलिपि जिला पुलिस अधीक्षक कोरबा, जिला कलेक्टर कोरबा, जिला जनसंपर्क अधिकारी तथा मुख्य जनसंपर्क अधिकारी छत्तीसगढ़ को भी भेजी गई है। प्रियेश दुबे की इस उपलब्धि पर रायपुर -कोरबा क्षेत्र के पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है और उन्हें बधाई दी है।