
कटघोरा (आई.बी.एन -24) कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम मालदा में दिनांक 17/09/2025 को सार्वजनिक विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य मे रात्रि डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें भुनेश्वर सिंह कंवर का परिवार भी विश्वकर्मा पूजा एवं डांस कार्यक्रम देखने सपरिवार गए थे। कार्यक्रम के दौरान रात्रि लगभग 12:00 बजे ग्राम के ललित चौहान, राहुल चौहान, गुड्डा चौहान, गगन चौहान, गौतम चौहान, रोहित चौहान एवं अन्य लगभग 20 से 30 लोगों आयोजन स्थल में दंगा फसाद कर एक दूसरे में मार पीट हो रहे थे।

तभी डॉ भुवनेश्वर सिंह के चाचा के लड़का वहां से घर जाने गुजर रहा था तभी मार पीट करने वालों का साथी समझकर हाथ मुक्का एवं सिर को चूड़ा से मार कर घायल कर दिए अचेत अवस्था में पास के घर में चला गया फिर कुछ देर बाद उसे ढूंढते उसके घर मेंचले गए नहीं मिलने पर डॉ भुवनेश्वर के घर मेहमानी करने आए उसके साला प्रदीप, उदयपाल, विक्की घर में सो रहे थे तभी ग्राम माल्दा के ऊपरोक्त लोगों द्वारा लाठी डंडा से लैस हो कर 15-20 मोटर सायकल में आ कर घर घुस गए और सो रहे मेहमान को गंदी गंदी गाली गलौज कर बेरहमी से मारपीट किए और घर के बरामदा में सो रहे उनके पिता एवं चाचा को बिच बचाव करने आए तो जान से मारने की धमकी दिए मारपीट की सूचना फोन पर उनके साला द्वारा अपने जीजा को देने पर।

आयोजन स्थल से मोटर सायकल से चाचा के लड़का मुकेश के साथ तुरंत गली में पहुंचने पर गाड़ी खड़ी करते ही लाठी डंडा, हाथ मुक्का से दोनों को मारपीट शुरू कर दिया मौका देख कर मुकेश बाहर भाग गया एवं भुवनेश्वर सिंह घर अंदर घुस गया पीछे दौड़ाते चार -पांच लड़का अंदर घुस कर मार पीट करने लगे तभी अंधेरे में भुनेश्वर सिंह के मारने से बाहर निकल गए इतने में घर का दरवाजा बंद कर लिया। फिर मां बहन की गंदी गंदी गाली देते हुए आंगन में खड़ी मोटर सायकल एवं गली में खड़ी भुनेश्वर सिंह की नई मोटर सायकल को बुरी तरह तोड़ फोड़ कर दिए जिसकी सूचना डायल 112 को देने पर रात्रि में ही डायल 112 की पुलिस सेवा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में इलाज करा कर एफ आई आर दर्ज कराने थाना कटघोरा ले गया जिसमें भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धारा में 296, 351(2),115(2), 3(5), 324(5) एवं 333 के धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।