
भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला प्रभारी के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा मनाया गया
दीपका-गेवरा (आई. बी. एन -24) भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय जी व प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के मार्गदर्शन से कटघोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत बेलटिकरी में नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा सुशासन पखवाड़ा मनाया गया जिसमें पिछड़ा मोर्चा जिला प्रभारी राजेश यादव ने दिव्यांग बच्चे को व्हीलचेयर देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन दिवस मनाया गया
ज्ञात हो कि इस दिव्यांग बच्चे के पास राशन कार्ड,आधार कार्ड तथा दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं है. जिसको बनाने के लिए बनवाने के लिए राजेश यादव ने जिम्मेदारी लिया है बच्चे के पिता का देहांत हो गया घऱ का आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है इसकी मां झाड़ू पोंछा लगाकर जीवन यापन करती है. इनके विषय पर राजेश यादव को जानकारी होने पर इस दिव्यांग बच्चे को व्हीलचेयर दिलवाया गया तथा शीघ्र ही राशन कार्ड, आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाना जायेगा.
सेवा सुशासन किसी राष्ट्र की प्रगति की नींव है जहां सेवा निस्वार्थ भावना जगाती है, वहीं सुशासन नागरिकों में विश्वास और सुरक्षा की भावना पैदा करता है. दोनों के समन्वय से ही एक सशक्त, समृद्ध और न्याय पूर्ण समाज का निर्माण संभव है अतः हमे सेवा भाव और सुशासन की संस्कृति को अपने जीवन और शासन व्यवस्था में अपनाना चाहिए।
इस अवसर पर ज्योति तिवारी पार्षद व मंडल अध्यक्ष दीपका महिला मोर्चा, उत्तरा कुंभकार महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, बुधवारा देवांगन जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा सत्यम यादव युवा मोर्चा मंडल मंत्री, प्रतिभा यादव प्राचार्य कलचुरी पब्लिक स्कूल, नेतराम यादव उप सरपंच ग्राम पंचायत बेलटिकरी मितानिन प्रेमलता कंवर,श्रीमती लक्ष्मी बाई आदि उपस्थित थे.