
कोरबा /छत्तीसगढ़ (आई.बी.एन -24) कल दिनांक 20 नवंबर 2025 को गेवरा, दीपका, झाबर इकाई का गठन हर्ष उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय श्री रथ राम साहू जी, प्रदेश उप महासचिव ने माता कर्मा का पूजन किया और अपने संबोधन में संगठन की आवश्यकता और आगे की कार्यशैली पर प्रकाश डाला।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रवि प्रकाश साहू ने कहा कि असंगठित होने का दंश हमने बहुत झेला है, अब समय आ गया है हम भावी पीढ़ी को सुव्यवस्थित और सशक्त संगठन देने का प्रयास करेंगे।
*नवनिर्वाचित पदाधिकारी:*
– अध्यक्ष: रवि प्रकाश साहू
– उपाध्यक्ष: नीलेश कुमार साहू
– सचिव: लिंबेश्वर प्रसाद साहू
– कोषाध्यक्ष: सूरज कुमार साहू
– संयुक्त सचिव: गजेंद्र कुमार साहू
– कार्यकारिणी: गोकुल प्रसाद साहू, हरिशंकर साहू, चंद्र सेन साहू, अशोक कुमार साहू, सूर्यकांत साहू
– जिला प्रतिनिधि: कलेश्वर प्रसाद साहू, सत्येंद्र कुमार साहू, भरत लाल साहू
– प्रदेश प्रतिनिधि: बद्रीनाथ साहू, सनत कुमार साहू, सुबीर कुमार साहू
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शंकर कुमार साहू, धनीराम साहू, अंबिकेश साहू और उपस्थित सभी सदस्यों ने बधाई दी।