
कोरबा/ छत्तीसगढ़ (आई.बी.एन -24) एसीबी पॉवर प्लांट दीपका के ट्रेलर से बाइक सवार सोहन लाल यादव निवासी कोहड़िया कोरबा की दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बाद वार्ड पार्षद, पूर्व पार्षद और वार्डवासियों ने एसीबी जीडीपी रोड में चक्का जाम कर दिया।
।
मुख्य मांगें:
– _रोड़ के दोनों तरफ बेरियल_
– _24 घंटे रोड में 04 कर्मचारी की ड्यूटी_
– _ओवर ब्रिज गरुड़ नगर से कटघोरा रोड गोबरघोरा तालाब तक लाइट खंबे की लगाने_
– _रोड़ को मरम्मत और समय-समय पर पानी की छिड़काव करने_
धरना प्रदर्शन समाप्त:
दीपका नायब तहसीलदार, दीपका थाना प्रभारी और एसीबी के अधिकारी पहुंचे और जायज मांग को लिखित में आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया।