
कोरबा (आई.बी.एन -24)ग्राम पंचायत बोईदा में मितानिन दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा, ग्राम पंचायत सरपंच संजय राज, उप सरपंच श्रीमती श्वेता शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मितानिनों को सम्मानित किया गया और उनके कार्यों की सराहना की गई।
मितानिनों का सम्मान।
मितानिन दिवस के कार्यक्रम में श्रीमती प्रेमलता मानिकपुरी, मितानिन हेमलता पटेल, सुमित्रा पटेल, यशोदा पटेल, रितु नायक, सरोज मरावी, अनीता धुर्वे को सम्मानित किया गया। इन मितानिनों को पंचायत के द्वारा एक श्रीफल, साल और पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया।
मितानिनों की भूमिका
मितानिन दिवस के अवसर पर बोलते हुए, वक्ताओं ने मितानिनों की भूमिका को सराहा। उन्होंने कहा कि मितानिनें स्वास्थ्य, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।