
अकलतरा (आई.बी.एन – 24) – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़रिया अकलतरा में बोर्ड परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए हिंदी भाषा में सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोनिया (9वीं कक्षा) ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान सिमरन पोर्ते (10वीं कक्षा) ने, तृतीय स्थान चेतना सोनवानी (9वीं कक्षा) ने, चतुर्थ स्थान भारती कँवर (12वीं कक्षा, कला) ने और पंचम स्थान टिकेश्वरी ने प्राप्त किया।
प्राचार्य घासीराम पटेल और शिक्षकों ने विजेता छात्राओं को कलम भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राजकिशोर धिरही ने किया, जिसमें बसंत बंजारे, उमंकांत टैगोर, शुभम शर्मा, और सूरज प्रकाश कँवर उपस्थित रहे।