Indian Business News
कोरबा (आई.बी.एन -24) ग्राम पंचायत मोरगा की सरपंच शिलेश्वरी की मनमानी अब चरम पर पहुंच गई है। पत्रकार हजरत खान को फर्जी नोटिस भेजकर फंसाने की साजिश का आरोप लगा है, जिससे पूरे गांव में आक्रोश फैल गया है।

पहला नोटिस - 19/11/2026
सरपंच ने नोटिस जारी कर कहा कि हजरत खान, किरतु जायसवाल, अजय लकड़ा एवं राजेश यादव द्वारा ट्रैक्टर से अवैध रेत खनन, बिक्री और परिवहन किया जा रहा है। सभी को 20/11/2026 को दोपहर 1 बजे पंचायत भवन में बुलाया गया।
पत्रकार हजरत खान का कहना है -"मेरे नाम पर कोई ट्रैक्टर नहीं है, न मैं रेत खनन करता हूं। फिर भी मुझे ट्रैक्टर मालिक बनाकर नोटिस भेज दिया गया। यह मुझे बदनाम करने की साजिश है।"
दूसरा नोटिस - 21/11/2026

दूसरे नोटिस में कहा गया कि बैठक में उपस्थित नहीं होने को बाधा माना गया और उचित कार्रवाई हेतु अनुविभागीय दंडाधिकारी पोंड़ी उपरोड़ा को अवगत कराया जाएगा।
हजरत खान का आरोप है "एक दिन का नोटिस दिया, अगले दिन बैठक बुलाई और बिना सुने ही दोषी ठहरा दिया। मुझे अपना पक्ष रखने का मौका ही नहीं दिया गया।"
गांव में आक्रोश
ग्रामीणों का कहना है कि जिसके पास ट्रैक्टर ही नहीं है, उसे ट्रैक्टर संघ का सदस्य कैसे बता दिया गया? बिना जांच, बिना सबूत के नोटिस जारी करना सरपंच पद का दुरुपयोग है।
पत्रकार हजरत खान ने जनपद CEO, SDM और जिला प्रशासन से शिकायत करने और मानहानि की कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
IBN- 24 News, कोरबा, छत्तीसगढ़।
विज्ञापन