
रिपोर्टर : साबीर अंसारी
आईबीएन 24 न्यूज (बांकी मोंगरा) कल दिनांक 16/08/24 शुक्रवार को शाम लगभग 8 बजे बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत 4 नंबर खदान के आगे पंखादफाई रोड़ के पास सड़क किनारे खेत में लोडर वाहन क्रमांक CG12 BE 0423 अनियंत्रित होकर पलट गई, पलटते ही लोडर ऑपरेटर यासीर खान अपने ही लोडर में दब गया और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई ।
मिली जानकारी के अनुसार यासिर खान लोडर चलाते कुसमुंडा से बांकीमोंगरा की ओर आ रहा था मृतक का नाम यासीर खान पिता मुर्तजा खान उम्र लगभग 25 वर्ष स्थाई निवास गढ़वा झारखंड है वर्तमान में बांकीमोंगरा इंदिरा नगर में अपने चाचा के यहां रहकर कुसमुंडा खदान में लोडर चालक का काम करता था।
चालक द्वारा सड़क किनारे लोडर को खड़ा करने का प्रयास किया गया था लेकिन सड़क किनारे का खेत का गहराई नहीं देख पाने के वजह से लोडर खेत में जा पलटा और चालक घटनास्थल पर ही लोडर से दब गया और उसकी मृत्यु हो गई, घटना के फौरन बाद घटना की सुचना आसपास के लोगों के द्वारा 112 की टीम को दिया गया साथ ही बांकीमोगरा थाना में भी फोन कर सूचना दी गई,,,, सुचना मिलते ही बांकीमोंगरा थाना प्रभारी तेजकुमार यादव पूरे टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे, पुलिस टीम द्वारा लोडर में दबे हुए शव को बाहर निकालने का प्रयास किया मगर लोडर के नीचे दबे होने के वजह से शव को बाहर नही निकला जा सका, जिसके बाद बड़ी मशक्कत से रात लगभग 12 बजे लोडर को चैन टोचन से खींचकर शव को बाहर निकाला गया, रात्रि में शव को मरचूरी में रखा गया, सुबह पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, वहीं मृतक के परिजन शव को गढ़वा झारखंड उनके निवास स्थान ले गए।