
संवाददाता-मंगलम महंत |
हरदीबाजार(आई.बी.एन-24न्यूज़)
धर्म सेना कोरबा द्वारा 15 अगस्त स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर जरूरतमंद व आपातकाल के मरीजों हेतु रक्तदान शिविर का आयोजन 2 स्थानों पर किया गया जिसमें लगभग 55 कार्यकर्ताओं व रक्तदाताओं ने अपना रक्तदान किया।। जिसमे जिला अस्पताल कोरबा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने अपने साथी लकी नंदा जी के साथ रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया इसी तरह दीपका के रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रुप में दीपका एरिया के मुख्य महाप्रबंधक श्री अमित सक्सेना जी व कटघोरा छेत्र के विधायक श्री प्रेमचन्द पटेल जी ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर उनका सम्मान किया इस अवसर पर उनके साथ राजकुमार शर्मा जी , दीपका छेत्र के पार्षद अनूप यादव जी ,पार्षद अरुनिष तिवारी जी,राजकुमार राठौर जी उपस्थित हुए साथ ही पूरे कार्यक्रम में धर्म सेना जिला अध्यक्ष साकेत शर्मा ,जिला मंत्री सत्यप्रकाश मिश्रा जी,जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम सिंह जी ,गजेंद्र जी नुनेरा छेत्र के कार्यकर्ता मण्डल अध्यक्ष राहुल अहीर जी ,दीपक पटेल जी व धर्म सैनिको ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
*🛑रक्तदान-महादान*