क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

कटघोरा पुलिस  ने बड़े बांका गांव में लगाया चलित थाना,नशा मुक्ति व साईबर अपराध पर ग्रामीणों को किया जागरूक ।

कटघोरा (आई.बी.एन -24)सजग कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस ने मंगलवार को बड़े बांका गांव में चलित थाना आयोजित किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने किया आयोजित पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर और एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन से किया गया । गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला और बच्चे मौजूद रहे । इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने रशा मिक्त साइबर अपराध से बचाव और यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूकता बढ़ाई। ग्रामीणों को बताया गया कि नशा व्यक्ति और समाज दोनों के लिए विनाशकारी है, इसलिए युवाओं को इससे दूर अपने भविष्य को सुरक्षित बनाना चाहिए ।

साइबर अपराधों को लेकर लोगों को सतर्क किया गया । पुलिस ने समझाया कि अज्ञात कॉल संदिग्ध लिंक या किसी भी बैंक संबंधी जानकारी सांझा करना खतरनाक हो सकता है । ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई । यातायात नियमों पर जोर देते हुए लोगों को हेलमेट पहनने ,सीट बेल्ट लगाने और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने की सलाह दी गई थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस हमेशा जनता की सुरक्षा और सहयोग के लिए तात्पर्य है और ऐसे जन जागरूकता कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाएंगे ।

 

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!