क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

कटघोरा :  फिल्मी स्टाइल लूट, मिर्च झोंक, चाकू चलाकर जेवर ले भागे बदमाश।

कोरबा, 01 जुलाई 2026 (आई.बी.एन -24)कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरीकला मुख्य मार्ग पर स्थित राज ज्वेलर्स में गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे तीन लुटेरों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

कैसे हुई वारदात।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक प्लैटिना मोटरसाइकिल से तीन लोग राज ज्वेलर्स पहुंचे। दुकान में घुसकर चांदी के गहने दिखाने को कहा। इसी दौरान सोना-चांदी के जेवरात कब्जे में लेकर भागने लगे।

स्टाफ पर किया हमला।

संदिग्ध गतिविधि देख संचालक और कर्मचारियों ने लुटेरों को पकड़ लिया। इस पर बदमाशों ने मिर्च पाउडर छिड़क दिया। एक ने चाकू से और दूसरे ने दांत से काटकर स्टाफ को घायल कर दिया और पकड़ ढीली होते ही भाग निकले।

हथियार-बाइक छोड़कर भागे।


स्थानीय लोगों के मुताबिक पड़ोसी दुकानदार भी मदद को पहुंचा, पर लुटेरे जान बचाकर कुछ असली व आर्टिफिशियल जेवर लेकर पैदल भागे। मौके से बिना नंबर की प्लैटिना बाइक और काउंटर पर देशी कट्टा बरामद हुआ है।

पुलिस जांच में जुटी।
सूचना मिलते ही टीआई एम बी पटेल समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह नाकेबंदी की जा रही है। बरामद बाइक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!