छत्तीसगढ़राजनीति

जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 24 के दिग्गज प्रत्याशी कन्हैया यदु को क्षेत्र वासियों का मिल रहा पूरा सहयोग ,चुनाव जितने के पूरे पूरे आसार ।

छत्तीसगढ़ स्टेट हेड दीपक महंत की खास खबर।

कोरबा/पाली (आईबीएन 24)त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाओं की डंका पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में बज चुकी है और पंचायती राज
अधिनियम के तहत् कोरबा जिले में जिला और जनपद पंचायत के सदस्य, सरपंच और पंच के नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव
चिन्ह भी आबंटित किया जा चुका है और निर्वाचन लड़ने की सूची जारी होने के बाद चुनावी माहौल की गरमा गर्मी भी बढ़ चुकी है । अब प्रत्याशियों में जीत हार को लेकर गहमा गहमी भी शुरू हो गई है इसके साथ साथ प्रत्याशियों में जीतने हारने का सस्पेंस भी बना हुआ है लेकिन कुछ प्रत्याशियों के क्षेत्र में उनके अच्छे कार्य कुशलता और व्यवहार के कारण लोगों का भरपूर स्नेह और सहयोग भी मिल रहा है । जिसमे प्रत्याशियों के जितने के आसार भी काफी हद तक बढ़ गई है जैसे पाली जनपद के अंतर्गत के ग्राम नानबांका निवासी कन्हैया यदु जो समाज सेवक के रूप में अपना योगदान लंबे समय से अपने क्षेत्र देते आ रहे हैं उन्हें अपने कार्यक्षेत्र के जनता से पूरा पूरा समर्थन मिल रहा है जिससे जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 24 से चुनाव जितने की उम्मीद भी काफी बढ़ गई है ।
कन्हैया यदु जनपद चुनाव प्रत्याशी के रूप में अपना शंखनाद फूक चुके है और लंबे समय से वे और उनका परिवार राजनीति से जुड़ा हुआ है । कन्हैया यदु का कहना है की जनता का भरोसा और विश्वास ही उनकी राजनीतिक पूंजी है और मैं जनता से मिल रहे सहानुभूति के कारण ही चुनाव मैदान में उतरा हूं ।
राजनीति के वरिष्ठ कार्यकर्ता होने के साथ साथ सामाजिक स्तर में लोगों की समस्याओं को लेकर वे हमेशा लोगों के समस्या का निराकरण करने में लगे रहते हैं और उनकी नेतृत्व करने की क्षमता एवं लोगों की समस्या की गहरी समझ ही उन्हे मजबूत, भरोसेमंद ,ईमानदार प्रत्याशी बनाती है । जो जमीनी स्तर पर भी लोगों से अच्छी मेल मिलाप रखते हैं और जनता के विभिन्न मुद्दों और समस्याओं के निराकरण करने में गंभीरता पूर्वक अपना योगदान प्रस्तुत करते रहते हैं। कन्हैया यदु का कहना है यदि उनको मौका मिला तो क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने का पूरा प्रयास करेंगे।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!