
बांकी मोगरा (आई.बी.एन- 24 ) नगर पालिका परिषद बाकी मोगरा का चुनाव में केवल तीन दिन रह गए है, प्रत्याशी मतदाताओं के बीच पहुंच अपने अपने विचार और भविष्य में होने वाले लाभ के बारे में बता अपने चुनाव की तैयारी में है, अचार संहिता और चुनाव नियम को नजरअंदाज कर कुछ प्रत्याशी जनता को मौखिक लालच देने नहीं चूक रहे तो कईयों ने हद पार करते हुए पांपलेट में लालच देने कई लाइन छपवा डाले।
इसी बीच आज एक पार्टी द्वारा छपवाई गई पर्ची देखी गई जिसमें साफ साफ आवास योजना का लालच देकर पंजीयन हेतु आवेदन भरवाया जा रहा है जबकि आचार संहिता में ऐसा किसी भी तरह का सरकारी योजना का पंजीयन नहीं किया जाता, ये केवल भोली भाली जनता को वोट के लिए लालच देकर अपनी ओर आकर्षित किया जा रहा जो चुनाव नियम के विरुद्ध है, चुनाव अधिकारियों को इसपर जांच कर करवाई करने की जरूरत।