
ब्यूरो चीफ : सपुरन दास महंत।
बैकुण्डपुर/पोड़ी बचरा (आई. बी.एन -24) पोड़ी बचरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुगुम स्थित महांदे पारा में शनिवार देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।
मृतक की पहचान इंद्रप्रकाश पिता रामलोटन, जाति बिंझिया, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी महांदे पारा के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार रात लगभग 3 बजे इंद्रप्रकाश ने अपने घर के अंदर लगे मेआर में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह घटना की जानकारी लगने पर चौकी पोड़ी बचरा पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस दुखद घटना के बाद महांदे पारा और आसपास के क्षेत्र में मातम का माहौल है।