क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

आयुष्मान आरोग्य मंदिर तुमान में हर्षोल्लास से मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस।

पोड़ी उपरोड़ा/तुमान । आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तुमान में 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री चतुर भुवन नायक, अध्यक्ष भाजपा मंडल एवं सभापति जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इस दौरान राष्ट्रगान गाया गया और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

इस अवसर पर श्रीमती विमी सिंह सरपंच तुमान, श्री इमरान खान उपसरपंच तुमान, श्री कुंदन दीवान अध्यक्ष शाला समिति हायर सेकेंडरी स्कूल तुमान सहित डॉ. आर.एम.ए. पीयूष पलिया, डॉ. मधु पलिया और अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

ग्राम के गणमान्य नागरिक श्री श्रवण दास, श्री सुखमन सिंह कंवर, श्रीमति सजन बाई, श्रीमति शिरोमणि कंवर, श्रीमति अंजलि कंवर, श्री रमाशंकर, श्री गणेश सेन, श्री दर्शन दास, श्री विजय कुमार, श्री रघुनंदन सिंह, श्री जयशंकर यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हम सबको मिलकर स्वस्थ और विकसित भारत बनाने में योगदान देना है। अंत में सभी को मिठाई वितरित की गई।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!