क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

आबकारी विभाग के लगातार कार्यवाही के बाद भी, नहीं रुक रही महुआ से शराब बनाने का अवैध कारोबार, 50लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला रंगेहाथ गिरफ्तार।

कोरबा /कटघोरा (आई.बी.एन -24) कोरबा जिला के कटघोरा विकाशखंड अंतर्गत छुरी में आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई अवैध रूप से महुवा शराब बनाते महिला को रंगेहाथ किया गिरफ्तार, लगातार विभाग ने अवैध शराब बिक्री को लेकर कार्रवाई करते हुए बडी मात्रा महुआ शराब बरामद किया है।आबकारी अमला ने 50 लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई से अवैध रूप से शराब बेचने वाले लोगों में हडकंप मच गया है।

 

विभाग से मिली जानकारी मुताबिक विभाग को मुखबिर से सुचना मिली थी कि कुछ लोगों द्वारा छुरी में अवैध रूप से शराब बेची जाती है और बनाई जाती है। जिसकी सुचना पर , आबकारी विभाग ने मौके पर दबिश देकर अवैध रूप से शराब बनाते हुए महिला को रंगेहाथ गिरफ्तार किया, आरोपी अनुराधा केवट निवासी छुरी थाना कटघोरा से 50 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत जेल भेजा गया।

कार्यवाही के दौरान आबकारी उप निरिक्षक श्री आशीष उप्पल, मुख्य आरक्षक अजय तिवारी, आरक्षक दसराम सिदार, नगर सैनिक चन्द्रा जी एवं प्रजेश सिंह का विशेष योगदान रहा,राज्य सरकार अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है आबकारी विभाग द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार गश्त एवं कार्रवाई की जा रही है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!