WhatsApp Image 2024-03-22 at 3.00.41 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 3.00.41 PM
previous arrow
next arrow
क्राइमछत्तीसगढ़

SECL दीपका में नियोजित ठेका कम्पनी कलिंगा में अधिकारियों की बढ़ती मनमानी,कर्मचारी हुएँ परेशान ।

कोरबा (आई.बी.एन -24) SECL दीपका में नियोजित ठेका कंपनी KCCJV DECO लिमिटेड कंपनी जो कोयला एवं ओबी का काम करता है। जिसमें 1500 से ज्यादा कर्मचारी काम करती है।जो 16/12/2023 को गेट के सामने बैठे सभी कर्मचारी अपने मांग को लेकर धरना प्रदर्शन में बैठे थे। तब मिडिया के टीम पहुंची और कुछ जानकारी ली जिसमें पता चला की कोई दूसरे कंपनी जैसी सुविधा कलिंगा कंपनी में नहीं दिया जाता है। यहां मात्र अधिकारियों के द्वारा झूठी तसल्लि दिया जाता है की आप सब मेरे भाई जैसे हैं।लेकिन जो अधिकारियों के द्वारा बोला जाता है। वह कभी पुरी नही की जाती है ।

मिडिया से बात करते कर्मचारियों ने बताया की यहाँ से हमारे 5 साथियों को कंपनी से निकाल दिया गया है। और हम आवेदन दे देकर परेशान हो गए है की हमारे साथियों को काम में दुबारा रखा जाए।लेकिन कोई अधिकारी हमारे बातों को नही सुनती। हमें त्योहारों में मिलने वाली बोनस भी अच्छी नही मिलती और हमे 8 घंटे से 12 घंटा तक काम कराया जाता है। बात पता चला।लेकिन जब मिडिया वालों ने कंपनी के gm विकास दुबे से बात किया तो gm विकास दुबे ने कहा की कंपनी आपकी हित कभी नही चाहती है । तो क्या कंपनी कर्मचारियों का हित नही चाहती कलिंगा कम्पनी की एक अधिकारी रमईया के द्वारा मिडिया का बहिस्कार करते हुए कहा गया। मिडिया से बात करने की आदेश नही मिला है। की आपको मै बाइट नही दे सकता हूं।तो क्या कर्मचारियों से बात करने के लिए ऊपर की आदेश पेपर नही लगती या मात्र मिडिया से बात करने के लिए आदेश की आवश्यकता होती हैं।या मिडिया में कोई झूठा अश्वासन नही दिया जा सकता इसलिए आदेश की जरूरत होती हैं। मिडिया एवं कर्मचारियों द्वारा बोला गया तभी कलिंगा के अधिकारी रमईया वहां से तत्काल भाग खड़ा हुए।और अपनी गाड़ी में जा बैठे और तुरंत वहां से चले गए।शाम को तहसीलदार आए और उनके द्वारा कर्मचारियों को समझौते करते हुएँ माहौल को शांत कराया गया है।और बुधवार को बात करने की बात की गई।

(आई. बी. एन. 24 न्यूज़ रिपोर्टर प्रमोद कुमार बंजारे की खास खबर।)

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!