रलिया में बेटी ने पिता की हत्या की, धारदार हंसिया से वार पिता की मौके पर हुई मौत।

हरदी बाजार /रलिया (आई.बी.एन -24) हरदीबाजार थाना क्षेत्र के एसईसीएल प्रभावित ग्राम रलिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 25 वर्षीय गीता निषाद ने अपने 60 वर्षीय पिता अशोक निषाद की धारदार हंसिया से हत्या कर दी। घटना सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच हुई, जब गीता अपने पिता के घर आई हुई थी।
पुलिस जांच में सामने आया है कि गीता के पिता अशोक निषाद उसके जीवन-यापन और भरण-पोषण के तौर-तरीकों से नाराज़ थे और उसे गलत रास्ते से हटने की नसीहत दे रहे थे। इसी बात से नाराज़ होकर गीता ने आपा खो दिया और अपने पिता की हत्या कर दी।
हरदीबाजार थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी गीता को तुरंत हिरासत में ले लिया। हत्या में प्रयुक्त हंसिया जब्त कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।