
दुर्ग (आई. बी. एन -24) इन दोनों जन चिंतक मंच (समाजसेवी संगठन)के संगठन विस्तारण का कार्य पूरे प्रदेश भर में जोरो शोरो से चल रहा है। कुछ दिवस पूर्व पूरे प्रदेश भर में जन चिंतक मंच ने समाज कल्याण हेतु वृक्षारोपण का कार्य करवाया एवं इसी प्रकार सामाजिक कार्यों में जन चिंतक मंच समय-समय पर बढ़-चढ़कर अपना योगदान देती रहती है।
हाल ही में दुर्ग जिले के वैशाली नगर भिलाई में जन चिंतक मंच की बैठक हुई जिसमें दुर्ग जिले में संगठन का काम का विस्तारण कैसे हो तथा नए नगर इकाइयों का निर्माण करने हेतु उस पर चर्चा की गई जिसमें मूल रूप से दुर्ग संभाग के संभाग संयोजक परमजीत सिंह अरोड़ा व संगठन के अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के संगठन महा प्रमुख अरुण कुमार सरकार, प्रदेश अध्यक्ष एंजेलिना सरकार, बालोद जिले की संगठन महामंत्री डॉ राम कुमारी उपस्थित हुई।
इस बैठक में वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के शासन व प्रशासनिक व्यवस्था पर भी चर्चा हुई, जिसमें विधायक माननीय रिकेश सेन जी की जमकर तारीफ हुई।