छत्तीसगढ़राजनीतिस्वास्थय

कटघोरा : बीएमओ को हटाने की मांग कटघोरा चौक में चक्का जाम , 2 लोगों की मौत पर क्षेत्रवासियों  में आक्रोश।

Oplus_131072

कोरबा (आई.बी.एन -24) कटघोरा क्षेत्र के मोहलाइनभाठा में आज तड़के घर मे सर्पदंश का शिकार 3 में से 2 लोगों की मौत हो गई। रोहित और फैजल की मौत के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था को जिम्मेदार बताते हुए चौक पर चक्काजाम कर दिया गया है । पीड़ितों को परिवार वालों ने आनन-फ़ानन में कटघोरा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था लेकिन यहां उपचार नही मिलने से फैजल को बिलासपुर व रोहित एवं उसकी पत्नी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। समय पर इलाज न होने से फैजल व रोहित की जान चली गई।

Oplus_131072

आक्रोशित परिवारों व लोगों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा समय पर इलाज नहीं किया गया। समय पर इलाज नहीं मिलने और BMO की लापरवाही के कारण मौत होने आरोप लगाते हुए, कटघोरा BMO पर तत्काल कार्यवाही कर हटाए जाने की मांग की जा रही है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!