
पाली (आई.बी.एन -24)।आज से सावन मास का प्रारंभ हो गया है, पहले सोमवार के मौके पर शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. तड़के ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में शिवालयों में भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक कर रहे हैं,आज सोमवती अमावस्या का अद्भुत संयोग पड़ने से पहले सोमवार का महत्व कई गुना बढ़ गया है,श्रावण का पवित्र महीना भगवान भोले शंकर का माना जाता है, इस मास में भगवान भोले शंकर की पूजा अर्चना और रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है,सावन ने इस बार अद्भुत संयोग भी बन रहा है, इससे श्रावण मास का महत्व कई गुना बढ़ गया है।

श्रावण मास को लेकर नौकोनिया तलब तट पर स्थित प्राचीन और पौराणिक महादेव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी,भगवान भोले के भक्त उन्हें जो वस्तुएं प्रिय हैं गंगाजल, बेलपत्र, दूध और शहद आदि से उनका अभिषेक कर रहे हैं, महादेव मंदिर में श्रद्धालु वर्षों से आ रहे हैं, लोगों की ऐसी आस्था और विश्वास है कि यहां आने और पूजा-अर्चना करने से उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
खासतौर पर श्रावण मास में पड़ने वाले सोमवार, प्रदोष और नाग पंचमी को शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।