
रीवा (आई.बी.एन -24) सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन , डिजिटल मीडिया सेल के जिलाध्यक्ष पुनीत कुमार दुबे के पिताजी श्री सुरेश कुमार दुबे का 06.07.2026 सोमवार को स्वर्गवास हो गया है। उनके निधन से पत्रकारिता जगत और क्षेत्र में शोक की लहर है।
परिवार द्वारा जारी शोक पत्र के अनुसार दशगात्र 15.07.2026, करम कर्मकांड 16.07.2026 और तेरहवीं 18.07.2026 को संपन्न होगी।
कार्यक्रम स्थल : ग्राम ब्योहरा बेहमन टोला, पोस्ट – उमरी, थाना- रायपुर, जिला -रीवा (मध्य प्रदेश)
श्री सुरेश कुमार दुबे एक मिलनसार और सामाजिक व्यक्ति थे। पुत्र पुनीत कुमार दुबे सक्रिय पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं।
पत्रकारों ने जताया शोक।
सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के पदाधिकारियों, सदस्यों और जिले भर के पत्रकारों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
शोकाकुल :-
पवन कुमार दुबे, मनोज कुमार दुबे, श्रवण कुमार दुबे, मुकेश कुमार दुबे, पुनीत कुमार दुबे एवं समस्त दुबे परिवार