
संवाददाता : प्रियेश दीवान
कटघोरा (आई.बी.एन -24) कोरबा जिला अंतर्गत विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के अधीन ग्राम पंचायत सिंघिया में सफाई दीदियों को साइकल वितरण किया गया ।जिससे ग्राम के हर गली मोहल्ला स्वच्छ एवं साफ रहे। ग्राम विकास के स्वच्छता अभियान को लेकर देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी स्वच्छता को लेकर कई अभियान चलाया। जिसे ग्राम पंचायत, नगर पंचायत सहित निगमों को स्वच्छता के लिए। सफाई दीदियों के रूप में कई श्रमिक कार्यरत है, जिससे नगर, ग्राम पंचायत, सहित सभी एरिया स्वच्छ भारत मिशन के तहत साफ सफाई रहे , इसी कड़ी में ग्राम पंचायत सिंघिया के पंचायत भवन में भी सफाई दीदियों को साइकल वितरण किया गया है, जिससे मुख्य रूप से ग्राम पंचायत सिंघिया के सरपंच सहोद्रा पैकरा, ग्राम सचिव बबिता शर्मा,उमेश डिक्सेना,मनोज पैकरा, रोजगार सहायक मदन जायसवाल, रमेस्वरी कंवर,सदन बाई,मनोज टेकाम, सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।