
जनता से मिल रहे समर्थन को देखते हुए चुनाव जितने की है पूरी उम्मीद।
कोरबा/पाली (आई.बी.एन- 24)
त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाओं
की तैयारिया सभी ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी जोरो शोरो से चल रही है कोरबा जिले में जिला और जनपद पंचायत के सदस्य, सरपंच और पंच उम्मीदवारों में जीत हार को लेकर गहमा गहमी भी शुरू हो गई है इसके अलावा जीत हार को लेकर सस्पेंस भी बना हुआ है लेकिन कुछ प्रत्याशियों के क्षेत्र में उनके अच्छे कार्य कुशलता और व्यवहार के कारण लोगों का भरपूर स्नेह और सहयोग भी मिल रहा है । जिसमे प्रत्याशियों के जितने के आसार भी काफी हद तक बढ़ गया है जैसे जनपद सदस्य पद हेतु जनपद क्षेत्र क्रमांक 03 तिवारता से विजय प्रभात कंवर जनसेवक के रूप में अपना योगदान लंबे समय से अपने क्षेत्र देते आ रहे हैं उन्हें अपने कार्यक्षेत्र के जनता से पूरा पूरा समर्थन मिल रहा है जिससे जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 03 से उनकी चुनाव जितने की उम्मीद भी काफी बढ़ गई है ।
विजय प्रभात कंवर जनपद चुनाव प्रत्याशी के रूप में अपना शंखनाद फूक चुके है उनका कहना है की जनता का भरोसा और विश्वास ही उनकी राजनीतिक पूंजी है और मैं जनता से मिल रहे सहानुभूति के कारण ही चुनाव मैदान में उतरा हूं ।

एक जन प्रतिनिधि के नाते सामाजिक स्तर में लोगों की समस्याओं को लेकर वे हमेशा समस्या का निराकरण करने में लगे रहते हैं और उनकी नेतृत्व करने की क्षमता एवं लोगों की समस्या की गहरी समझ ही उन्हे मजबूत और दिग्गज प्रत्याशी बनाती है । जो जमीनी स्तर पर भी लोगों से अच्छी मेल मिलाप रखते हैं और जनता के विभिन्न मुद्दों और समस्याओं के निराकरण करने में गंभीरता पूर्वक अपना योगदान प्रस्तुत करते रहते हैं। विजय प्रभात कंवर का कहना है यदि उनको जनता मौका दे तो क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के साथ साथ उन्होंने एक अहम मुद्दे पर बात कही, *”मुद्दे तो बहुत सारे है लेकीन प्रमुखता से अगर बात करे तो रमतराई और रतीजा का को राजस्व रिकार्ड है वाला समस्या है वह बहुत ही गंभीर समस्या है क्योंकि यहा का जो भूमि का रिकॉर्ड है वो गायब हैं जिसके कारण यहां स्थानीय निवासियों का बहुत सारे राजस्व दस्तावेज जैसे मिशेल बंदोबस्त, अधिकार अभिलेख,नकल इत्यादि न निकल पाने से बच्चों का और उनके पालकों का जाति ,निवास इत्यादि दस्तावेज नहीं बन पा रहे हैं जिसके कारण उनके भविष्य निर्माण में एजुकेशन संबंधी रूकावटे आ रही है । राजस्व रिकार्ड गायब होने से भाई भाई का भूमि बटवारा वाला समस्या भी आ रहा है इस सम्बंध में राजस्व अधिकारियों को पत्र दिया गया था पर अब तक निराकरण इसका नही हो पाया है”* इन प्रमुख मुद्दे को लेकर विजय प्रभात कंवर को जनता चुनावी मैदान में उतारने के लिए सहमत हुई हैं और उन्हें अपने क्षेत्र के जनता से पूरा पूरा समर्थन मिल रहा है।