क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

“धर्मार्थ ट्रस्ट” महिला शक्ति सेवा संस्था ने दिया असहाय महिलाओं का साथ… विगत कई वर्षों से मासिक पेंशन देकर कर रही विधवा,निराश्रित, असहाय महिलाओं का सहयोगl

संवाददाता -दीपक महंत।

कोरबा(आई. बी. एन 24 ) महिला शक्ति सेवा संस्था जो पूरे भारत भर में अलग अलग जगहों पर असहाय और विधवा माताओं को अपने संस्था द्वारा चलाए जा रहे पेंशन योजना और विविध प्रकार के जन कल्याणकारी योजनाओं से असहाय, विधवा, तलाकशुदा , जरूरत मंद महिलाओं, दिव्यांगो और ट्रांसजेंडर वर्ग को सहयोग प्रदान कर रही है ठीक उसी कड़ी में कोरबा जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत के संस्था इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा भी लगातार असहाय महिलाओं का सक्रिय रूप से सहयोग करते देखा जा सकता है जो समय समय पर असहाय, जरूरतमंद महिला वर्ग और विधवा माताओं को सहयोग प्रदान कर रही है । पाली प्रखंड के कार्यकर्ता परस दास महंत और उनके संस्था के सहयोगियों द्वारा भी अलग अलग जगह कार्यक्रम कर महिलाओं को जागरूक करते हुए उनकी समस्या सुनी और समझी जा रही है और उन्हें सहयोग कर प्रोत्साहित भी कर रही है ।


ज्ञात हो कि महिला शक्ति सेवा संस्था एक धर्मार्थ संस्था है जो देश के अलग अलग जगहों पर अपना काम कर रही है । संस्था द्वारा अलग अलग प्रकार के योजनाओं का संचालन कर चिन्हित और जरूरत मंद महिलाओं को पेंशन वितरण कर या जिनके पास रहने के लिए घर नहीं जो बेघर है या किराए के मकान में अपना जीवन यापन कर रहीं हैं उनको आवास प्रदान कर रही है ,बिजली के बिल जमा कर सहयोग कर रही है और जरूरतमंदों के लिए अलग अलग योजनाओं का क्रियान्वयन कर समय समय में उनको लाभान्वित कर रही है और निकट भविष्य में करती रहेगी । इन विभिन्न उद्देश्यों को लेकर धर्मार्थ संस्था महिला शक्ति सेवा संस्था कार्य कर रही है।

इसी कड़ी में पाली प्रखंड एवं ब्लॉक इकाई के कार्यकर्ताओं ने ग्राम रजकम्मा में विधवा व असहाय महिलाओं को पेंशन देकर उन्हें सहयोग प्रदान किया ।
उक्त संस्था के पेंशन वितरण कार्यक्रम में एक बुजुर्ग महिला मंगली बाई ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके तीन पुत्र है जो उनसे अलग रहते है और उनके जीवन निर्वहन करने योग्य उन्हें किसी भी प्रकार से सहायता या मदद नहीं करते है । पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जिस तरह प्रत्येक महिलाओं के हित में पेंशन योजना लागू कर उनके हित में सहयोग प्रदान कर रहें है ठीक उसी प्रकार महीला शक्ति सेवा संस्था ने भी मुझे और अन्य जरूरत मंद महिलाओं को सहयोग कर बहुत बड़ा उपकार किया है ।

संस्था के ब्लॉक प्रमुख परस दास महंत का कहना है की एकजुट और सामंजस्य पूर्वक होकर अगर हम जरूरतमंद असहाय और दुखियों का सहयोग करेंगे तो निश्चित ही हमे समाज में एक एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सराहना मिलेगी । और हम सब अगर सामंजस्य पूर्वक कोई काम करते है तो उसमे हमे अवश्य सफलता मिलेगी और आगे हम और अच्छे से समाज सेवा में कार्य कर सके इसके लिए जरूर रास्ते खुलते जायेंगे ।
उक्त संस्था का कार्यक्रम परस दास महंत के नेतृत्व और अन्य कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में ग्राम रजकम्मा में संपन्न कर महिलाओं को सहयोग वितरण किया गया और उनके हित के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी गई ।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!