भाजपा प्रदेश सह-संयोजक राजेश यादव ने उठाई आवाज–ग्राम पंचायत रंगोबेल की बंद राशन दुकान तत्काल खोलने की मांग।

कटघोरा (आई.बी.एन -24) ग्राम पंचायत रंगोबेल जनपद पंचायत कटघोरा (जिला कोरबा) में पिछले लगभग एक वर्ष से शासकीय उचित मूल्य (राशन) दुकान बंद होने के कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। गरीब, मजदूर एवं जरूरतमंद परिवारों को शासन की योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
भाजपा के प्रदेश सह-संयोजक झुग्गी झोपड़ी छत्तीसगढ़ एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजेश यादव ने इस गंभीर मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही उचित मूल्य दुकान पुनः प्रारंभ नहीं की गई तो जनआंदोलन किया जाएगा।
श्री यादव ने कहा कि —
“राशन गरीबों का अधिकार है, इसे बंद रखना प्रशासन की गंभीर लापरवाही है। शासन की योजनाएं कागजों में नहीं, जमीन पर दिखनी चाहिए।”
ग्रामीणों की स्पष्ट मांग है कि तत्काल प्रभाव से दुकान खोलकर नियमित वितरण सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा व्यापक आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।