संवाददाता-मंगलम महंत ।

हरदीबाजार(आई.बी.एन-24 न्युज़) कोरबा जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है,यहां सीएम विष्णुदेव साय के आगमन से पहले एक बड़ी घटना हुई है। दरअसल, सीएम साय के दौरे से पहले हरदीबाजार थाना अंतरगत निवासी एक सी ए एफ जवान टेंकराम बिंझवार ने चाचा ससुर की बेटी(मंदासा)20वर्ष और चाचा ससुर राजेश बिंझवार 38 वर्ष पर फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही हरदीबाजार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए भिलाई बाजार अस्पताल में भर्ती करवाया,जिन्हे डॉक्टर ने मृत घोसित कर दिया। बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कोरबा जिले के दौरे पर है ।जवान की ड्यूटी सीएम साय के कार्यक्रम में लगी थी, लेकिन जवान ड्यूटी छोड़कर अपने ससुराल ग्राम मौहाडीह पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया । वहीं पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है |