छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: नई आबकारी नीति से व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, लाइसेंस फीस में भारी कटौती।

रायपुर (आई.बी.एन -24) छत्तीसगढ़ सरकार ने नई आबकारी नीति में बड़े बदलाव किए हैं, जिससे व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। सरकार ने लाइसेंस फीस में भारी कटौती की है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और क्लब संचालकों को बड़ी राहत मिली है।
लाइसेंस फीस में कटौती
7 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में FL-2 (क) और FL-3 (क) श्रेणी के बार के लाइसेंस शुल्क को 24 लाख से घटाकर 18 लाख रुपए कर दिया गया है। इससे नए कारोबारियों को सीधे 6 लाख रुपए की बचत होगी।
बैंक गारंटी में राहत
सरकार ने अनिवार्य बैंक गारंटी की राशि भी कम कर दी है, जिससे नए व्यवसाय शुरू करने वालों पर शुरुआती आर्थिक बोझ कम होगा और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।
थ्री-स्टार और बड़े होटलों को फायदा
तीन-सितारा और उससे ऊपर की श्रेणी के होटलों के साथ-साथ क्लबों को भी लाइसेंस फीस में रियायत दी गई है। इससे पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलने की उम्मीद है।
एयरपोर्ट पर विदेशी शराब।
नई नीति का सबसे चर्चित और बड़ा कदम राजधानी स्थित स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा पर बार खोलने की अनुमति है। 2026-27 के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत यात्रियों को अब एयरपोर्ट के रेस्टोरेंट्स में विदेशी शराब उपलब्ध होगी।