क्राइमछत्तीसगढ़स्वास्थय

बांकी मोगरा स्वामी आत्मानंद विद्यालय में फिर से घटी एक घटना, एक बच्चे का फटा सर लगा 7 टांका….देखे पूरी खबर।

रिपोर्टर साबीर अंसारी।

बांकी मोगरा(आईबीएन 24 न्यूज )कोरबा बांकी मोंगरा के मोंगरा में संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूल मे फिर से हुए एक बढ़ी घटना सामने आई।

आज दिनांक 29/08/24 को कक्षा चौथी में पढ़ने वाला छात्र कोमल कर्ष पिता शिवनारायण कर्ष पता कूदरी पारा जो स्कूल परिसर में खेलते वक्त सर पे गंभीर चोट आ गई, आनन फानन में शिक्षकों द्वारा बच्चे को एसईसीएल अस्पताल लाया गया जहां सर में ज्यादा चोट लगने के वजह से 7 टाके लगे।

आपको बता दे की हाल फिलहाल ही तीन दिन पहले ऐसी बढ़ी घटना कक्षा तीसरी में पढ़ने वाली छात्रा के ऊपर क्लास रूम का पंखा गिरने से हुआ था, जिसके आँखों के ऊपर भी आठ टाका लगा था, अब तो परिजनों के मन में डर सा समा गया है की उनके बच्चे स्कूल परिषर में सुरक्षित नहीं है, पालक के मन में कई सवाल आने लगे है की आखिर कार यहाँ पर शिक्षा विभाग द्वारा इतने व्यवस्ता देने के बाद भी इतनी बढ़ी बढ़ी लापरवाही कैसे हो रही है,, प्राचार्य व यहाँ के शिक्षकों द्वारा क्या कमी की जा रही है, ऐसे लापरवाही को देख ऐसा लगता है की आत्मानंद स्कूल सिर्फ अब नाम का आत्मानंद स्कूल बन के रह गया है, आखिर ऐसी बड़ी घटना कब तक होती रहेगी या फिर प्रबंधन इससे भी कोई बढ़ी घटना घटने के इंतजार में है ऐसी घटनाओ से स्कूल पे कई सवाल खड़े होने लगे है ।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!