Uncategorized
श्रीमती मेलन यादव सहायक ग्रेड 2 को पोड़ी उपरोड़ा बीओ कार्यालय से 40 वर्ष के सेवा के पश्चात सेवानिवृत होने पर समस्त बीआरसी एवं बीओ कार्यालय स्टाफ के द्वारा भावभीनी विदाई दी गई…..।

पोड़ी उपरोड़ा (आई.बी.एन -24) बी ओ कार्यालय में सहायक ग्रेड 2 में कार्यरत श्रीमती मेलन यादव जो कि सौरभ यादव पत्रकार कटघोरा की माता जी भी है 40 वर्ष के सेवा के पश्चात कार्यालय के वरिष्ठ कर्मचारियों अधिकारयों एवं परिवार जनो के गरिमा मई उपस्थिति में भावभीनी विदाई दी गई… इस कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा श्री डी लाल एवं बी आर सी व्याख्याता भरत लाल कुर्रे समस्त स्टाफ के समक्ष शाल एवं श्री फल भेंट करते हुए सम्मानक्रम में कहा कि स्वस्थ मिलन सार की धनी यादव मैडम की अपने दायित्वों एवं कर्तव्य निष्ठा के प्रति हमेशा तत्पर रही. इनकी कार्यशैली हमेशा बाकी कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का विषय रहेगा.