
नया शिक्षा सत्र आरंभ होने वाला है लेकिन पाली ब्लॉक के बुडबुड के बच्चों के लिए अनुभव पुराना ही होगा, वे फिर हैवी ब्लास्टिंग के साए में स्कूल पहुंचेंगे.
नई शिक्षा सत्र को लेकर बच्चों में खुशी और ललक स्पष्ट दिखाई देता है. पाली ब्लॉक के ग्राम बुडबुड से सटा सरायपाली ओपन कोयला खदान है. इस खदान में पिछले दो साल से कोयला उत्खनन का कार्य चल रहा है. जहां हैवी ब्लास्टिंग करके कोयला निकाला जा रहा है. इस खदान से बिल्कुल लगा हुआ गांव का प्राथमिक और माध्यमिक शाला भवन है. जहां दोपहर डेढ़ से 3:00 बजे के बीच बच्चे दहशत और खौफ में रहते हैं, क्योंकि इसी दौरान SECL के द्वारा हैवी ब्लास्टिंग किया जाता है. इसकी जानकारी जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों सहित आमजन को भी है.इस समस्या को लेकर गंभीरता भी जताई जाती है, लेकिन अब तक कार्रवाई शून्य है. नई शिक्षा सत्र शुरू होने के पूर्व स्कूलों की विभिन्न समस्याओं को लेकर नोडल अधिकारी मनोज सराफ (प्राचार्य) ने क्षेत्र के शालाओं के शिक्षक शिक्षिकाओं की बैठक लेकर तैयारियां का जायजा लिया. जहां ग्राम पंचायत बुड़बुड़ की शाला की वस्तु स्थिति के बारे में भी जानकारी सामने आई. पिछले सत्र में ही छींदपारा मे स्थानांतरित किया जाना था ,लेकिन अब तक नहीं हो पाया है .फल स्वरुप नई शिक्षा आरंभ होने के साथ ही एक बार फिर बच्चे खौफ और दहशत के बीच शाला पहुंचेंगे.नोडल प्राचार्य श्री सराफ द्वारा संकुल केंद्र पाली एवं केराझरिया शिक्षा सत्र 2023- 24 के पूर्व शाला भवन रसोई कक्ष, शौचालय की साफ सफाई, सभी आवश्यक दस्तावेज पंजीयन एवं मध्यान भोजन समूह से चर्चा, शाला प्रवेश उत्सव एवं न्योता भोजन पर सभी प्रधान पाठकों से चर्चा की गई एवं आवश्यक तैयारी करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए. बैठक में संकुल शैक्षिक समन्वयक गिरीश गौतम एवं वीरेंद्र उइके, समस्त प्रधान पाठक उपस्थित थे.