पाली (आई.बी.एन -24) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रारंभिक शिक्षा वर्ग का उद्घाटन कार्यक्रम शनिवार को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली दशहरा मैदान में संपन्न हुआ.उद्घाटन समारोह में विद्या भारती प्रांत अध्यक्ष जुड़ावन सिंह ने पांच खंड और दो नगर से आए शिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज परिवर्तन में प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका होती है. दुनिया में हिन्दुत्व और भारत के प्रति आस्था व उत्सुकता बढ़ी है. भारतीय जीवनपद्धति का महत्त्व भी सामने आया है. हिन्दुत्व के प्रति अनुकूलता बढ़ी है. ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है. संघ शिक्षा वर्गों के माध्यम से कार्यकर्ता निर्माण होता है. संघ शिक्षा वर्ग में आए शिक्षार्थियों को भारत की एकात्म दृष्टी का अनुभव होता है. तथा हम सब एक हैं इस भाव की अनुभूती प्राप्त होती है. यही संघ शिक्षा वर्ग की विशेषता है.हिंदू समाज को जोड़ना, जिंदा मेंढक को तराजू से तौलने से भी ज्यादा कठिन काम है हिंदुओं को संगठित नहीं किया जा सकता हमारे पूजनीय सरसंघचालक जी कहते हैं कि संघ को समझना है तो शाखा में आना संघ में कोई रजिस्ट्रेशन भी नहीं होता इसके बारे में कहा जाता है कि अगर चार अंधे हैं और सामने में हाथी खड़ा है और हाथी कैसा होता है यह बताओ तो चारों छुएंगे तो जिसको जो भाग मिला वही बताया किसी को कान मिल गया हाथी सुपा जैसे होता है जिसको पैर मिल गया खंभे जैसा स्वरूप बताएगा जिसको जैसा मिला वैसा ही लोगों को समझ में आता है हम दंड लेकर आते हैं लाठी चलाने वाले है यह मारपीट करने वाले मे से नहीं है राष्टीय स्वयंसेवक इस वर्ग में तन मन धन से अपनी सेवा दे रहे हैं संगठन का प्रारंभिक प्रोत्साहन हिंदू समुदाय को एकजुट करने और हिंदू राष्ट्र स्थापित करने के लिए चरित्र प्रशिक्षण प्रदान करना और हिंदू अनुशासन स्थापित करना है