क्राइमछत्तीसगढ़राजनीतिस्वास्थय

तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर कार के उड़े परखच्चे, कार में सवार सभी गंभीर रूप से घायल।

पोंडी उपरोड़ा (आई.बी.एन -24) पोंडी  उपरोड़ा  अंतर्गत ग्राम बंजारी में 112 को सेंट्रलाइज्ड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर रायपुर से रोड़ एक्सीडेंट की सूचना पर बांगो कोबरा-1 की टीम तत्काल रवाना होकर कालर के बताए हुए पते नेशनल हाईवे-130 के ग्राम बंजारी (रमा देवी पेट्रोल पंप) के पास पहुंचे जहां देखा कि एक कार क्रमांक CG/29/AC/5801 व अज्ञात वाहन क्रमांक MH/40/CD/2464 में जोरदार आमने-सामने से टक्कर हो गई थी जो मौके से फरार हो गया था एवं कार में सवार आहत व्यक्तियो में अजीत पाल 46 वर्ष।

जयंती पाल उम्र 42 वर्ष, नवीन पाल उम्र 15 वर्ष व अभिनव पाल उम्र 18 वर्ष यह सभी व्यक्ति अपने निवास स्थान प्रतापपुर से बेंगलुरु जा रहे थे जो रास्ते में सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक का शिकार हो गए थे सभी आहत व्यक्तियों को गंभीर चोटें आई थी जिसे टीम द्वारा आनन-फानन में कड़ी मस्सकत के बाद बाहर निकला गया और बेहतर उपचार हेतु मौके पर मौजूद हाईवे एंबुलेंस की मदद से पौड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना किया गया एवं घटना की सूचना संबंधित थाना प्रभारी महोदय बांगो को दिया गया इस कार्यवाहीं में ईआरव्ही टीम द्वारा घटनास्थल पर की गई कार्यवाही का फोटो एवं वीडियो उक्त ए.टी.आर. में संलग्न है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!