राजनीति

कटघोरा: आम आदमी पार्टी से अध्यक्ष ,पार्षद प्रत्याशी के प्रति दिख रहा अपार उत्साह, मिल रहा जन- जन का आशीर्वाद।

कटघोरा / कासनियां(आई. बी.एन. -24) नगर में इन दिनों निकाय चुनाव का जबरदस्त माहौल देखने को मिल रहा है। चुनाव मैदान में उतरे पार्टी के प्रत्याशी व कार्यकर्ता अपनी टीम को कामयाबी दिलाने के उद्देश्य से प्रतिपल प्रचार- प्रसार के कार्यों में तल्लीन हैं, साथ ही अनवरत जनसंपर्क भी कर रहे हैं। नगरीय निकाय के इस चुनावी समर में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष प्रत्याशी प्रकाश दास महंत , पार्षद प्रत्याशी श्रवण कुमार दुबे भी वार्ड नंबर 15 से जनसेवा के पवित्र प्रयोजन से उतरे हैं।

और अपनी टीम के सदस्यों के साथ वार्डवासियों के लोगों से मिलकर जीत का आशीर्वाद ले रहे हैं। जहाँ उन्हें वार्ड के हर जगह से आशीर्वाद स्वरूप पूर्ण समर्थन मिल रहा है। पार्षद प्रत्याशी श्रवण कुमार दुबे वार्ड में निरंतर जनसंपर्क अपनी टीम के साथियों के साथ कर रहे हैं और उनका कहना है कि मेरे वार्डवासियों की सेवा करने के पवित्र उद्देश्य से चुनावी समर में हूँ, एवं मेरे वार्डवासियों का भरपूर आशीर्वाद मुझे मिल रहा है, उनका यही आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी ऊर्जा है।


इस बार के निगम चुनाव में भी आम आदमी पार्टी को शानदार कामयाबी मिलेगी क्योंकि दिल्ली इसका मांडल राज्य है। आम आदमी पार्टी शासनकाल में नगर के तीव्र विकास कार्यों को जनता देख चुकी है और लाभान्वित भी हो रही है। साथ ही शहर के सभी लोगों में आम आदमी पार्टी के प्रति सहयोग व उत्साह देखा जा रहा है। उसी विकास का जज्बा और एक नई सोच लिए वह समस्त वार्डवासियों से निवेदन करते है कि अपने वोट का इस्तेमाल बहुत सोच समझकर करें और आने वाले 05 सालों को ध्यान में रखकर करें। आपका एक वोट कार्ड नगर को विकास की ओर ले जाने में योगदान दे सकता है। उन्होंने वार्ड के लोगों से अपील की है कि भारी संख्या में मतदान करें और वार्ड के विकास में उनका साथ दें।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!