
बाकी मोगरा (आई. बी. एन -24) नगर पालिका परिषद बाकी मोगरा का “30 दिन – 30 वार्ड जनसंवाद कार्यक्रम” लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज अभियान के तहत एल्डरमैन निराकार नाहक और जितेन्द्र सिंह ने वार्ड क्रमांक 1 का भ्रमण किया।
इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधि वार्ड की गलियों में पैदल पहुंचे और घर-घर जाकर नागरिकों से सीधा संवाद किया। लोगों ने वार्ड में पानी की समस्या, नाली सफाई, कचरा उठाव और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया।
एल्डरमैन द्वय ने मौके पर ही समस्याओं का निरीक्षण कर उन्हें चिन्हांकित किया। साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर 7 दिन के अंदर निराकरण करने के निर्देश दिए।
वार्डवासियों ने कहा कि पहली बार जनप्रतिनिधि उनके घर तक आकर समस्या सुनने आए हैं, इससे उनमें नई उम्मीद जगी है।
नगर पालिका प्रशासन ने बताया कि इसी क्रम में रोजाना 1 वार्ड का भ्रमण कर पूरे 30 दिन में सभी वार्डों को कवर किया जाएगा।