क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई : MP की 9 लीटर व्हिस्की जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी सीज।

कोरबा (आई.बी.एन -24 न्यूज एजेंसी) जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी उपनिरीक्षक डॉ सुकान्त पांडेय के नेतृत्व में टीम ने कोरबी थाना क्षेत्र में छापामार कार्रवाई कर मध्यप्रदेश में बिक्री के लिए बनी 9 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की है। मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 9/08/2026 को आबकारी वृत्त कटघोरा की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल में अवैध शराब लेकर जा रही है। सूचना पर घटनास्थल कोरबी, थाना कोरबी में घेराबंदी कर HF Deluxe क्रमांक CG12 BP 2077 को रोका गया।

जांच में वाहन से “Goa spirit of smoothness whisky – Only for sale in Madhya Pradesh” लिखा हुआ अन्य प्रांत का 50 नग पाव मिला। कुल 9.00 लीटर शराब बिना छत्तीसगढ़ की ड्यूटी चुकाए बेचने के लिए ले जाई जा रही थी।

आबकारी विभाग ने मौके पर ही प्रकरण क्रमांक 01 कायम कर BNS की धारा 34(1)(क,ख), 34(2), 36, 59(क) के तहत कार्रवाई की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

कार्रवाई में शामिल स्टाफ :-आबकारी उपनिरीक्षक डॉ सुकान्त पांडेय, आबकारी मुख्य आरक्षक सिमोन मिंज, दसराम सीदार, आबकारी आरक्षक रितेश गवेल एवं नगर सैनिक प्रजेश सिंह।

आबकारी विभाग ने बताया कि अन्य प्रांत की शराब को बिना परमिट छत्तीसगढ़ में लाकर बेचना दंडनीय अपराध है। आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!