क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

कोरबा : दिनांक 21/08/2026 को कोरबा में नि:शुल्क नेत्र रोग एवं मोतियाबिंद जांच शिविर।

कोरबा। लोगों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा प्रसाद नेत्रालय कोरबा के सहयोग से निःशुल्क नेत्र रोग, मोतियाबिंद जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर 21 अगस्त 2026, शुक्रवार को जैन भवन, पुराना बस स्टैंड, कोरबा में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

मोतियाबिंद सहित आंखों की होगी जांच

शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एच.आर. प्रसाद द्वारा मरीजों की आंखों की जांच एवं आवश्यक परामर्श दिया जाएगा। शिविर में मोतियाबिंद की जांच व निदान, मशीन द्वारा चश्मे के नंबर की जांच तथा काला मोतियाबिंद की जांच एवं निदान की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन कराने की व्यवस्था भी की गई है। आयोजकों के अनुसार मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए राशन कार्ड एवं आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। ऑपरेशन प्रसाद नेत्रालय कोरबा में किया जाएगा।

अधिक से अधिक लोगों से लाभ लेने की अपील

रोटरी क्लब ऑफ कोरबा एवं प्रसाद नेत्रालय ने कोरबा शहर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क नेत्र शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। विशेषकर ऐसे लोग जिनकी आंखों की रोशनी कम हो रही है, मोतियाबिंद की समस्या है या चश्मे के नंबर की जांच करानी है, वे शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श ले सकते हैं।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटे. सतनाम सिंह मल्होत्रा, सचिव रोटे. मनोज कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रोटे. निकेश अग्रवाल तथा प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोटे. डॉ. बी.बी. बोडे सहित रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने आम नागरिकों से शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।

शिविर की जानकारी:
दिनांक: 21 अगस्त 2026, शुक्रवार
समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक
स्थान: जैन भवन, पुराना बस स्टैंड, कोरबा
सेवा: निःशुल्क नेत्र जांच, मोतियाबिंद जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!