
कोरबा – कोरबा पुलिस ने एक बड़े आपराधिक गिरोह पर नज़र रखते हुए बालको थाना क्षेत्र में दर्ज करोड़ों की डकैती की साजिश का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, साइबर सेल की मदद और विशेष जांच टीम की संयुक्त कार्रवाई में कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कोरबा श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष का भाई मुख्य आरोपी पाया गया।

आरोपियों पर अपराध क्रमांक 707/2025 (धारा 310(2), 310(4), 61 BNS एवं 25, 27 Arms Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामला इस प्रकार था
मामला बालको थाना क्षेत्र के सोनगुड़ा अंतर्गत ग्राम तराईडांड़ का है, जहां देर रात हथियारबंद डकैतों ने एक किराना व्यापारी के घर में धावा बोलकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया। करीब 1 बजे हुए इस हमले में लगभग 15 से 18 बदमाश शामिल थे, जिन्होंने घर में घुसते ही सभी सदस्यों को रस्सी से बांध दिया।“सौम्या चौरसिया के पैसे कहां रखे हैं?”जानकारी के अनुसार, डकैतों ने कट्टा अड़ाकर परिवार से बार-बार पूछा—“सौम्या चौरसिया के पैसे कहां रखे हैं?” यह सवाल सुनकर परिवार के लोग भी हैरान रह गए। इसके बाद बदमाशों ने पूरे घर की तलाशी लेकर करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर और कीमती सामान लूट लिया। अनुमान है कि कुल मिलाकर लाखों का माल डकैत ले भागे।
कोरबा एसपी के निर्देशन में बनी 5 विशेष टीमें
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, एएसपी नीतिश ठाकुर, सीएसपी भूषण एक्का एवं सीएसपी विमल पाठक के निर्देश पर पांच विशेष टीमें गठित की गईं।इन टीमों में कुल 50 अधिकारी-कर्मचारी, साइबर सेल, तकनीकी विशेषज्ञ और विभिन्न थानों का स्टाफ शामिल था।
✔ एक टीम ने घटना स्थल पर कैंप लगाया
✔ अन्य टीमों ने CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन, तकनीकी डेटा और सूचना तंत्र का विश्लेषण किया
✔ जानकारी को जोड़ते हुए सभी आरोपियों की पहचान कर दबिश दी गई

घटना में प्रयुक्त वाहन👆
कैसे रची गई करोड़ों की डकैती की साजिश
06 और 11 नवंबर 2025 को ग्रामीण शत्रुघन दास के घर में लगभग एक करोड़ रुपये होने की जानकारी कुछ लोगों तक पहुँची। इसी सूचना के आधार पर मुख्य ने सहयोगियों को डकैती की योजना के लिए बुलाया।साहेब दास, पवनपूजन सिंह, रणु साहू, गोरेलाल पटेल, रितेश श्याम, गुनितराम पटेल सहित कई आरोपी शामिल थे।आरोपी अलग–अलग वाहनों से रात में मौके तक पहुँचे और रैकी भी की।लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की गश्ती बढ़ने की वजह से योजना को अंजाम नहीं दे सके और लौट गए।

वारदात में प्रयुक्त हथियार,👆
जांच में यह भी सामने आया कि..
➡ साहेब दास और नरसिंह दास ने पीड़ित परिवार, घर और संपत्ति से संबंधित पूरी जानकारी आरोपियों को उपलब्ध कराई थी।
गिरफ्तार किए गए 19 आरोपियों की सूची
साहिब दास (44) – तरईडाँड़
विदेशी दास (36) – तरईडाँड़
सुनील दास (25) – तरईडाँड़
नंदकिशोर राठौर (34) – चांपा
पवनपूजन सिंह (45) – पाली
संतोष श्रीवास (48) – जांजगीर-चांपा
उमेश ठाकुर (31) – जांजगीर-चांपा
समार सिंह (60) – कोरबा
कलेश्वर सिंह (27) – जांजगीर-चांपा
रतिराम सिंह (54) – कोरबा
नरसिंह दास (40) – दर्री
श्याम जायसवाल (28) – कटघोरा
गोरेलाल पटेल (36) – हरदीबाजार
रितेश श्याम (46) – हरदीबाजार
गुनितराम पटेल (60) – हरदीबाजार
शंकर पटेल (28) – हरदीबाजार
प्रदीप यादव (23) – कटघोरा
अर्जुन विश्वकर्मा (19) –कटघोरा
जांच में सामने आए महत्वपूर्ण तथ्य
✔ साइबर सेल ने तकनीकी लोकेशन व मोबाइल डेटा का विश्लेषण किया
✔ गांव में की गई रैकी की पुष्टि
✔ संदिग्ध वाहनों की आवाजाही का रिकॉर्ड
✔ मुख्य आरोपियों की भूमिका साफ
✔ मुखबिर सूचना से मिला बड़ा सुराग
पुलिस की अपील
➡ किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की जानकारी थाना बालको या डायल 112 पर तुरंत दें।
➡ आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।